Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर-2025 के समापन समारोह का किया गया...

पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर-2025 के समापन समारोह का किया गया आयोजन

एसपी ने किया सभी को यातायात नियमों से अवगत कराते हुए इनका पालन करने की अपील

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों व छात्रों को किया गया

सिद्धार्थनगर। यातायात माह नवम्बर-2025 के समापन पर सोमवार को पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा यातायात माह नवम्बर में रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित यातायात से सम्बन्धित कार्यक्रमों (लेखन/पेन्टिग आदि) में प्रतिभाग लिए स्कूली-बच्चो को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह को सकुशल सम्पन्न कराने एवं चालकों को उनके कर्तव्यों का ध्यान दिलाने व यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में एएसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय आदि मौजूद रहे। यातायात माह समापन के दौरान हुई कला प्रतियोगिता में कक्षा-8 से 12 तक भाग लेने वाली छात्र/छात्राओ में में अजीत कुमार ने प्रथम, सामूहिक रुप से द्वितीय, आदर्श गुप्ता, नेहा प्रजापति व संसीता प्रजापति ने सामूहिक रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबन्ध प्रतियोगिता में प्रेरणा गुप्ता व संध्या गुप्ता ने सामूहिक रुप से प्रथम, सभ्या व शमा खातून ने सामूहिक रुप से द्वितीय, अनुज्ञा चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बतातें चलें कि विगत वर्ष 2024 यातायात माह नवम्बर मे 10486 वाहनो से 11526200- रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया था जबकि

वर्ष 2025 यातायात माह नवम्बर मे जनपदीय पुलिस द्वारा 18163 वाहनों से कुल 18915500-रूपये का चालान किया गया तथा वर्ष-2025 माह नवम्बर तक कुल 72879 चालान किया गया जिसमें से 8396 वाहनों का शमन करते हुए 82163700/रु0 का शमन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों व अन्य लोगो को वाहन का प्रयोग करते समय कुछ सावधानियां बरतने हेतु बताया गया कि रान्ग साईड ड्राइविंग करने से बचें, विहित गति सीमा से अधिक गति से वाहन कभी भी मत चलाये, चार पहिया वाहन चालक एवं अगली सीट पर बैठी सवारी द्वारा सीट बेल्ट धारण किया जाय, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें, दो पहिया वाहन चालक तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं, शराब एव नशीले पदार्थ का सेवन करके वाहन न चलाये, राँग पार्किंग ना करें व वाहन चलाते हुए मास्क का प्रयोग भी किया जाए।

विदित हो कि यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद 53 विद्यालयों में लगभग 30164 स्कूली छात्र, छात्राओं, शिक्षकों एवं स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। यातयात पुलिस द्वारा पीए0 सिस्टम के माध्यम से हाईवे के आस-पास रहनें वाले लोगों एवं स्थानीय बाजारों में जाकर नुक्कड-नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन में स्कूली छात्र-छात्रों का यातायात से सम्बन्धित निबन्ध व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यातायात व जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के द्वारा यातायात जागरुकता से सम्बन्धित रैली निकालकर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।यातायात पुलिस द्वारा 2563 वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराकर लगभग 365 वाहन चालकों एवं पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular