Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeगांव से दफ्तर में तैनात किए गए सफाई कर्मी, चौपट हुई साफ...

गांव से दफ्तर में तैनात किए गए सफाई कर्मी, चौपट हुई साफ सफाई की व्यवस्था

मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे ए डी ओ पंचायत

कुड़वा में महीनों से नहीं हुई सफाई

विकास खंड अमेठी में सभी राजस्व ग्रामों में सफाई कर्मी तैनात नहीं है। सफाई कर्मियों की कमी से रविवार को बारिश के बाद साफ सफाई की व्यवस्था और खराब हो गई है। प्रभारी ए डी ओ पंचायत ने शासन और मुख्यमंत्री के आदेशों के विपरीत सात सफाई कर्मियों को ब्लॉक कार्यालय में सम्बद्ध कर रखा है।

कुडवां में नालियों की सफाई काफी समय से नहीं हुई है। नालियां गंदगी से पटी हुई है। कूड़ा करकट नालियों में जमा हुआ है।

महमदपुर ग्राम पंचायत के गांवों में भी साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है।

जंगल रामनगर तहसील की सबसे बड़ी आबादी की ग्राम पंचायत है। यहां भी साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं है।

नगर से लगी‌ हुई ग्राम पंचायत सरवनपुर‌ में भी साफ सफाई की व्यवस्था चौपट है।

विकास खंड के कई जागरूक नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सृजित पदों के अनुसार सफाई कर्मी जिले में तैनात नहीं है। 150 के आसपास संख्या में सफाई कर्मियों का आफिस अटैचमेन्ट किए जाने से बड़ी संख्या में गांव खाली पड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular