Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रभारी ए डी ओ पंचायत की मनमानी पर सफाई कर्मियों ने...

प्रभारी ए डी ओ पंचायत की मनमानी पर सफाई कर्मियों ने उठाए सवाल

शासन के आदेश के विपरीत ग्राम न्यायालय में की सफाई कर्मी की तैनाती, एक कार्य दिवस में दो जगह ले रहे काम,सात सफाई कर्मियों को ब्लॉक कार्यालय में सम्बद्ध किया

सफाई कर्मियों की तैनाती और उनसे काम लेने के मामले में अधिकारी शासन और मुख्यमंत्री के निर्देशों का मखौल उडा रहे हैं। कर्मचारी सेवानियमावली न होने के कारण सफाई कर्मी अधिकारियों के तानाशाही रवैए और शोषण के शिकार हैं। अमेठी के प्रभारी ए डी ओ पंचायत नियमों को ताक पर रखते हुए एक सफाई कर्मी से एक ही कार्य दिवस में दो स्थानों पर काम ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने ए डी ओ पंचायत के मनमानी पर सवाल उठाए हैं।

जिले में 682ग्राम पंचायतें और नौ सौ से अधिक राजस्व ग्राम है। सभी राजस्व ग्रामों में एक एक सफाई कर्मी तैनात नहीं है। पदो की संख्या के अनुसार तैनाती नहीं है। इनमें से लगभग 150सफाई कर्मी विभिन्न कार्यालयों में सम्बद्ध हैं और चपरासी,अदर्ली,पत्रवाहक, चौकीदार और कम्प्यूटर आपरेटर का काम कर रहे हैं।

सफाई कर्मियों को गांवों से हटकर दफ्तरों में अटैच करने से ग्राम पंचायतों में साफ सफाई की व्यवस्था चौपट हो रही है। टीमें ठीक से काम नहीं कर पा रही है।

अमेठी विकास खंड में प्रभारी ए डी ओ पंचायत पवन कुमार यादव ने सात सफाई कर्मियों को आफिस अटैच कर रखा है।

ए डी ओ पंचायत पवन कुमार ने बांहापुर में तैनात सफाई कर्मी त्रिभुवन दत्त को कटरा महारानी में स्थापित ग्राम न्यायालय में तैनात कर रखा है।21अक्टूबर2024से यह आदेश प्रभावी है।ए डी ओ पंचायत ने बिना किसी उच्चाधिकारी के आदेश के यह तैनाती की है।ए डी ओ पंचायत सफाई कर्मी से बांहापुर में भी एक ही समय में साफ सफाई का काम लेना चाहते हैं।बांहापुर के ग्राम प्रधान की ओर से सी डी ओ से शिकायत करने के बाद प्रभारी ए डी ओ ने सफाई कर्मी त्रिभुवन दत्त को कटरा रानी के ग्राम न्यायालय और बांहापुर ग्राम पंचायत, दोनों जगह काम करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सुनील कुमार मौर्य ने प्रभारी ए डी ओ पंचायत की मनमानी और हिटलर शाही रवैए पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि प्रभारी ए डी ओ पंचायत द्वारा हमारे साथी को अनावश्यक रूप से परेशान कर मानसिक शोषण किया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में प्रभारी ए डी ओ पंचायत पवन कुमार यादव से बातचीत करने के लिए कई बार सम्पर्क किया गया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने एक कर्मचारी एक कार्य दिवस में एक जगह ही ड्यूटी करेगा।दो जगह नहीं कर सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular