Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसिविल कोर्ट अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

सिविल कोर्ट अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

 

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वाधान में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष दयाराम यादव, मंत्री राजेश सिंह पाराशर के नेतृत्व में उक्त रैली संघ भवन से शुरू होकर चर्च चौराहा होते हुए नरौली पहुंची वहां से दीनदयाल उपाध्याय चौराहा सिविल लाइन होते हुए पुनः चर्च चौराहा होते हुए संघ भवन पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में संघ के सहमंत्री सचिन सौरव, विकास तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय, आडिटर अनिल कुमार, एडवोकेट श्रीमती रूपा गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, उषा पांडेय मोहम्मद आसिफ, प्रेमसागर, अनिल सिंह, विपिन गिरी आदि अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular