आजमगढ़ l शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहल्ला बाजबहादुर में चौपाल लगाया गया ! इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेयाजुल हसन का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया, इस मौके पर शहर अध्यक्ष कांग्रेस रेयाजुल हसन ने कहा कि सन 2005 में मनरेगा यूपीए सरकार ने लागू किया था ! एक अधिकार आधारित कानून है जो प्रत्येक ग्रामीण शोषित वंचित परिवार को मजदूरी रोजगार की मांग करने का वैधानिक अधिकार देता है
कानून के तहत राज्य सरकार 15 दिनों के अंदर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है, इस योजनाओं से विशेष रूप से महिलाओं दलितों आदिवासियों और वंचित समुदाय का लाभ हुआ है, शहर अध्यक्ष रेयाजुल हसन ने निर्णय लिया है कि कम से अधिक अधिकार की रक्षा करेंगे और मनरेगा को उसके मूल अधिकार को बहाल किया जाएगा, इस अवसर पर शहजाद अहमद मंडल अध्यक्ष , फैज़ पठान, अल्ताफ, आमिर, मुशीर अहमद ,बालचंद राम,महताब, रन्नो, बृजेश पांडेय ,आदि लोग उपस्थित थे l





