Sunday, May 18, 2025
spot_img
Homekhushinagarचित्रांश समाज ने किया भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा

चित्रांश समाज ने किया भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। पडरौना नगर के रामकोला रोड “चित्रगुप्त धाम” स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भारी संख्या में उपस्थित भगवान चित्रगुप्त के वंशज चित्रांश समाज ने भगवान चित्रगुप्त की वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात कलम-दावात की विशेष पूजा करने के बाद सामूहिक हवन व महाआरती कर पूर्णाहुति की गयी।
यम द्वितीया अर्थात गुरुवार को चित्रांश समाज के लोग अपने घर भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम-दावात की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पीठाधीश्वर अजयदास महाराज ने चित्रगुप्त वंशजो को भगवानश्री चित्रगुप्त के प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। पूजा-अर्चना के बाद  चित्रांश समाज द्वारा सामूहिक रूप से कलम-दावात की पूजा की गयी। इसके तहत सभी ने पहले से वितरित भगवान  चित्रगुप्तजी महाराज के चित्र से युक्त पृष्ठ पर विभिन्न देवी-देवताओं एवं श्री चित्रगुप्त महाराज के अनेक नामों को अंकित कर लिखित नमन किया। पूजा का शुभारम्भ  चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने किया। इसके बाद सभी चित्रगुप्त वंशजों ने लिखित पत्रों को भगवान चित्रगुप्त की  प्रतिमा के समक्ष अर्पित किया। तत्पश्चात भक्तिपूर्ण वातावरण मे सामूहिक हवन और महाआरती कर पूजन की पूर्णाहुति की गयी। मंदिर के पीठाधीश्वर अजयदास महाराज भगवान श्री चित्रगुप्त की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए  कहा लेखन संबधित कार्य करने वालो के अलावा अकाल मृत्यु से बचने के लिए भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर वर्ग के लोगो को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार सभी के लिए विशेष महत्व रखता है लेकिन विभिन्नता में एकता के प्रतीक इस देश में कोई पर्व किसी एक वर्ग के लिए नही बल्कि सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, महासचिव संजय चाणक्य, सतीश श्रीवास्तव, हरेन्द्र वर्मा, मिलन श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव सहित समस्त चित्रांश बन्धुओं के साथ अन्य वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular