Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaचित्रकूट विधायक ने नुक्कड़ा सभा में सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

चित्रकूट विधायक ने नुक्कड़ा सभा में सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

अवधनामा संवाददाता

बाँदा।समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मूलचंद्र सोनकर के पक्ष मे कर्वी विधायक अनिल प्रधान ने नरैनी कस्बे में नुक्कड़ सभा कर पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की।नुक्कड़ जन सभा ने युवा विधायक ने भाजपा पर जमकर बरसे।इस दौरान युवाओं का जोश देखने को मिला। अपने जांरी सम्बोधन मे विधायक अनिल प्रधान ने कहा स्वस्थ लोकतंत्र से देश का निमार्ण होता है। लेकिन वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र को खोखला कर देश को कमजोर कर दिया है । युवाओं को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनका मनोबल तोड़ने का काम किया ।बोले कि जल्द ही भाजपा सरकार की कब्र खोदने को देश का नौजवान तैयार बैठा है।भाजपा ने लोगो को महंगाई बेरोजगारी और भुखमरी दी हैं जिसके कारण देश मे हाहाकार मचा हुआ हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री मन की बात मे व्यस्त है। उत्तर प्रदेश मे नगरों व कस्बों की दुर्दशा अत्यंत दयनीय है बजबजाती नालियाँ दूषित पेयजल और कूडे का अम्बार यही भाजपा डबल इंजन की बड़ी उपलब्धि है। मौके पर मौजूद लोगों से आने वाले 11 मई को नरैनी सहित सभी सीटों पर सपा के पक्ष में मतदान करके की अपील की।बताया कि मूलचंद्र सीधे सरल और सौम्य उम्मीदवार हैं इन्हें इतने अधिक मतों से जिताओ कि भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाए। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष बृजगोपाल कुशवाहा नरैनी चुनाव प्रभारी आलोक यादव अमोल यादव सुन्दर लाल त्रिपाठी महासचिव मो. हनीफ शंकरदीन यादव हरिश्चंद्र सोनकर आदि ने भी सम्बोधित किया। अनिल प्रधान के कार्यक्रम मे नगर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाहिद अली लालू यादव मनोज यादव सम्मा तिवारी मुन्ना पटेल दिनेश त्रिपाठी कमलेश राजपूत अवधेश यादव सगीर प्रधान धीरज द्विवेदी राजकिशोर यादव राम रतन रामधनी यादव सूरज तिवारी महेन्द्र सोनकर रुद्र प्रताप यादव,दिनेश त्रिपाठी, संजय गोस्वामी, अमित यदुवंशी सहित सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महासचिव जगमोहन यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular