Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homekhushinagarआकाशीय बिजली गिरने से चिमनी का ध्वस्त, तीन मजदूर झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से चिमनी का ध्वस्त, तीन मजदूर झुलसे

अवधनामा संवाददाता
बिजली की कड़क आवाज से महिला हुई अचेत

 

मथौली बाजार, कुशीनगर। शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला रहा। सुबह साढ़े पांच बजे गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कप्तानगंज थाना के लोहेपार, महतो टोला में ईंट भट्टे की चिमनी पर बिजली गिरने से तीन मजदूर मामूली रूप से झुलस गए। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में एक महिला बिजली कड़कने की आवाज सुनकर अचेत हो गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया है।

गौरतलब है गुरुवार की रात से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। शुक्रवार की सुबह होने पर गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कप्तानगंज क्षेत्र के लोहेपार, महतो टोला में बबलू सिंह के ईंट भट्ठे पर बिजली गिर पड़ी। तेज आवाज होने से मजदूर डर गए। बिजली गिरने से भट्ठा के मजदूर फतेहपुर जिले के 20 वर्षीय सोनू , 50 वर्षीय सियासत और 22 वर्षीय संदीप मामूली रूप से झुलस गए। ईंट भट्ठे की चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से तेज आवाज होने पर आसपास गांवों के लोग भी डर गए। इसी कडी मे जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अहिरौली गांव में सुबह बिजली कड़कने से उग्र प्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी कांति देवी अचेत हो गईं। आनन फानन में परिजनों ने उनको सीएचसी दुदही पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। बूंदाबांदी से जहां मौसम सुहावना रहा। वहीं गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान डर गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular