अवधनामा संवाददाता
गोसाईगंज (अयोध्या)| ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल गद्दोपुर के प्रांगण में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में छोले भटूरे, पाव भाजी ,ढोकला ,पानी पतासा ,आइसक्रीम, इडली सांभर, चाऊमीन, मैगी, गुलाब जामुन, कॉफी आदि की स्टॉल लगाई। मुख्य अतिथि डॉ अंजू पांडे ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अंजू पांडे ने कहा कि बच्चों को समय का सदुपयोग करना चाहिए ।अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्य में करना चाहिए। आज के बच्चे ही देश का भविष्य है। बच्चों को बचपन से ही अच्छी बातें जीवन में धारण करनी चाहिए ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा ने कहा कि बचपन में किए जाने वाले छोटे-छोटे कार्य ही पूरी उम्र की एक आदत बन जाते हैं, ऐसे में बच्चों को चाहिए कि वह बचपन से ही अच्छी आदतें धारण करें। इस अवसर पर विद्यालय में खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों व अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस अवसर पर प्रशासक डीएन दुबे,मीडिया प्रभारी रवि सिंह ,श्याम सिंह, मनीष तिवारी, दिनेश पांडे, जेके जायसवाल, ,अनिता पाटील, तारा दुबे, पामेला राय आदि उपस्थित रहे|





