Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeविकृत चेहरे, कटे होंठ से ग्रसित बच्चों का किया चैकअप

विकृत चेहरे, कटे होंठ से ग्रसित बच्चों का किया चैकअप

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर कॉन्टिनेंटल द्वारा आज रोटरी क्लब में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन रोटरी क्लब के अध्यक्ष तपेश मुंमूंगई के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विकृत चेहरे,कटे होंठ,तालु आदि से ग्रसित बच्चों का चेकअप किया गया। इसके पश्चात उनको इलाज के लिए हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट के लिए लगभग 16 बच्चों को चिन्हित किया गया। जिनका ऑपरेशन से लेकर आने जाने रहने का सभी खर्चा रोटरी क्लब वहन करेगा और इनका इलाज कराएगा, जिससे कि यह भी मुख्यधारा से जुड़ सकें और इनको भी नई जिंदगी मिल सकें।इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरदीप सिंह मोंटी,अनिल मदान,संदीप शर्मा,दीपक सचदेवा,दीपक पोपली,आशीष मित्तल, सीमा शर्मा,नेहा सचदेवा,पूनम मदान, कपिल गोयल,संजय सिंघल, आलोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular