Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसाकेत महोत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

साकेत महोत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अवधनामा संवाददाता

पूराबाजार-अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार अंतर्गत रसूलाबाद के सुबटहा चौराहा पर चल रहे साकेत महोत्सव के पांचवे दिन शिक्षा खेल कला साहित्य अवधी लोकगायन की धूम रही। प्रतियोगिता में जनपद के कई विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
खेल प्रभारी आदर्श चौबे के निर्देशन में पीवीएस कुंज विद्यालय कादीपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। साकेत चित्रकला प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिता में बच्चे सम्मानित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा अलका पटेल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसे महोत्सव के अध्यक्ष ने सम्मानित किया है। चित्रकला प्रतियोगिता में ही सागर कला भवन के निर्देशक एसबी सागर के निर्देशन में बच्चों ने भगवान राम के थीम पर तमाम कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जो बहुत ही दार्शनिक और मार्मिक रहा। कार्यक्रम में अवधी विधा को समर्पित लोक गायन का कार्यक्रम में अवधी लोक संगीत को बोल देते हुए जनपद गोंडा के तमाम कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरे। वही अयोध्या जनपद से अंतिम तिवारी, नंदकुमार यादव और गुड्डू दुबे ने भजनों की धूम मचा दी। कार्यक्रम में रामलीला मंचन भी हुआ। पांचवा दिवस शिक्षा खेल कला साहित्य अवधी लोकगायन को समर्पित रहा। कार्यक्रम में महोत्सव के अध्यक्ष राजेश चौबे, संरक्षक जितेंद्र दुबे मिंटू प्रधान, सुरेंद्र उपाध्याय, घनश्याम तिवारी, संजय पांडेय, आयोजन सचिव राघवेंद्र तिवारी, आकाश गुप्ता, विजय वर्मा, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, सोनू पांडेय, सुमित तिवारी बागी, सांस्कृतिक प्रभारी आर के शर्मा आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संचालन महोत्सव के महासचिव सचिन तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular