कम्पोजिट विद्यालय भादर -प्रथम के अंशिका यादव, ऋषभ पाल और विशाल ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के तीन बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया है। गुरुवार को होली के अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार भारती ने बच्चों की हौसला-अफजाई को उन्हें पुरस्कृत किया। बच्चों को इंग्लिश डिक्शनरी, सामान्य ज्ञान की पुस्तक,नोट बुक और पेन प्रदान करते हुए उन्हें और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंशिका यादव,ऋषभ पाल और विशाल ने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह, स्नेहा शुक्ला, प्रतिभा ओझा आदि मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बच्चों की सफलता पर हर्ष जताया है और बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।





