Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeशैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

उरई (जालौन)।खंड शिक्षा क्षेत्र नदीगांव के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर 8 तक पढ़ने वाले 75 बच्चों का समूह सुबह शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। भ्रमण यात्रा राष्ट्रीय आविष्कार मिशन के अंतर्गत की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई जानकारी प्रदान करना है। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक परिवेश को बेहतर बनाने व बच्चों में विद्यालय में उपस्थिति के प्रति रुचि पैदा करना मुख्य उद्देश्य है। बच्चों को मंडल मुख्यालय झांसी के डिजिटल संग्रहालय की यात्रा पर ले जाया जा रहा है जहां उन्हें भारत की तकनीकी प्रगति और विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिक्षक संजय सिंघाल ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और समझ बढ़ेगी। खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने भ्रमण के लिए बच्चों को ले जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एआरपी प्रमोद गुप्ता एआरपी, विनय मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, संजय सिंघाल, राजकिशोर, देवेंद्र जाटव, उपमा निरंजन, सारिका अग्रवाल, कमल सिंह, आसिफ खान, त्रिभुवन पटेल, सुमित पटेल आदि शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular