सिन्दुरिया(महराजगंज)। उत्तर प्रदेश शासन के मंशा अनुरूप महिला कल्याण विभाग तथा सर्वहितकारी सेवाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत मधुबनी के ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल एवं मिठौरा ब्लॉक परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत के अंतर्गत जागरूकता रथ रवाना कर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य अमित कुमार उपाध्याय , उप प्रधानाचार्य सुग्रीव यादव , जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी, जिला समन्वयक विजय प्रजापति, कुमारी नीता, मिठौरा चौकी प्रभारी एवं ब्लॉक में तैनात अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप स हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। साथ ही बाल विवाह के प्रति सम्बोधित कर आम जन मानस को महवपूर्ण संदेश दिए गए।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों को बाल विवाह न करने एवं समाज को इस कुप्रथा से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई और विभागीय योजनाओं से संचालित स्टीकर लगाए गए व पंपलेट-पोस्टर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक गुलाबचंद, पृथ्वीपति यादव, ज्ञानेश्वर कुमार,हर्षवर्धन पांडेय उदयराज पटेल, राहुल, सीमा, गुंजन, विद्यावती एवं शिक्षक गण मौजूद रहें।





