Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमर कैंप में बच्चों ने किया प्राकृतिक भ्रमण, पौधरोपण भी हुआ

समर कैंप में बच्चों ने किया प्राकृतिक भ्रमण, पौधरोपण भी हुआ

कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बच्चों ने किया पौधरोपण

गुरुवार को जिले के सभी कम्पोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप पर्यावरण शिक्षा पर आधारित रहा। समर कैंप में सुबह प्रार्थना सभा , योगासन और प्राणायाम के बाद बच्चों को प्राकृतिक भ्रमण कराकर पेड़ पौधों के महत्व की जानकारी दी गई।कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बच्चों ने पौधरोपण भी किया।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कम्पोजिट विद्यालयों में समर कैंप में पर्यावरण और प्रकृति शिक्षा आधारित गतिविधियां आयोजित की गई। सुबह प्राकृतिक भ्रमण के बाद बच्चों ने चार्ट पेपर पर पर्यावरण शिक्षा आधारित चित्र तैयार किए।

कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में इं प्र अ संजीव कुमार ने बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व की जानकारी दी। पर्यावरण की मौजूदा चुनौतियों पर संवाद किया।

पर्यावरण दिवस पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश की जानकारी दी और कहा कि वृक्ष पृथ्वी के श्रृंगार हैं। सुरक्षित जीवन के लिए वन‌ और जल दोनों जरूरी है।

शिक्षामित्र लालती देवी, अनुदेशक कौशलेंद्र सिंह, रसोईया रिपु मौर्य, धनपती‌ और सीता ने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।

कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया, उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर,पी एम श्री विद्यालय सवनगी के बच्चों ने भी शिक्षकों के साथ प्राकृतिक भ्रमण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular