उरुवा ब्लॉक के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पट्टीनाथ राय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न।
बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा ने वीडियो कॉल के माध्यम से बच्चों को संबोधित कर अपना आर्शीवचन प्रदान किया।
प्रयागराज : विकास खंड उरुवा स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पट्टीनाथ राय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शनिवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पट्टीनाथ राय मोहिनाथ मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की नन्हें-मुन्हें बच्चियों ( आरती, राखी, मासूम, सुरभि, संध्या, रोली व रितिका ) द्वारा माँ सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत की गई।
विद्यालय की शिक्षिका ज्योति चौरसिया की कड़ी मेहनत एवं उनके अथक परिश्रम की बदौलत छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में दर्जनों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया,जिसमें देश भक्ति गीत, होली गीत, स्कूल गीत, बाल गीत, कश्मीरी गीत, लोक गीत, बन्नो गीत, स्वच्छता गीत व डांडिया डांस आदि कई कार्यक्रम प्रमुख थे। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पट्टीनाथराय के प्रधानाध्यापक पुष्कर द्विवेदी ने मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पट्टीनाथराय मोहिनाथ मिश्रा का बुके, अंग वस्त्र व माल्यार्पण तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्कर द्विवेदी ने अपने विद्यालय की शिक्षिका ज्योति चौरसिया के द्वारा कार्यक्रम में किये गए उनके द्वारा परिश्रम पर खुश होकर अपनी तरफ से दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने वीडियो कॉल के माध्यम से नन्हें-मुन्हें बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत हमेशा सफल होती है और उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें समय का सदुपयोग करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन उच्च प्राथमिक विद्यालय निबैया के शिक्षक सुग्रीव कुमार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षक नेता विनोद शुक्ला, पूर्व एआरपी राजेश मिश्रा और एआरपी अजीत मिश्रा व जगदीश मिश्रा तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शाहदा कमर ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला अफजाई किया। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मिलन कुमार, शिक्षक संकुल संत लाल, कमरुल हसन, समरेंद्र कुमार, मुकेश शुक्ला, ज्योति चौरसिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार, राजेश कोलहा, मिथलेश कुमार चौरसिया, विजया कुमारी त्रिपाठी, बृजेश यादव, संपूर्णानंद, एकता मिश्रा व दीपक गुप्ता आदि काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति तथा शिक्षक उपस्थित रहें।





