Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राम नगरी अयोध्या में आगमन चार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राम नगरी अयोध्या में आगमन चार को

अवधनामा संवाददाता

महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सम्बोधित करेंगे चुनावी जनसभा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या में 4 मई को 2 बजे जीआईसी के मैदान में महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा ने इसके लिए 25 हजार की भीड़ को सूचीबद्ध किया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय पर पार्षद प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर यहां की जनता उत्साहित रहती है। जीआईसी में होने वाली यह सभा ऐतिहासिक होगी। पार्षद पद के प्रत्याशी व भाजपा के पदाधिकारी इसके लिए लोगो को आमंत्रित करने के लिए अभी से जुट जाय। सभी बूथ व पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र की जनता से सम्पर्क करके उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रामनगरी अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। यहां श्रद्धालुओं को विश्व मानको के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिससे यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि सभी पार्षद प्रत्याशियों व पदाधिकारियों को भीड़ को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर निगम के सभी वार्डो में जनसम्पर्क के दौरान लोगो को सभा के बारें में जानकारी दे। एमएलसी प्राशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम में सुबह से ही सूचीबद्ध लोगो से सम्पर्क करके उन्हें सभा की जानकारी देना प्रारम्भ कर दें। सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों में इसको प्रसारित करें। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकल्पों व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अपनी पूरी क्षमता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा के बारें में सूचना देना है। सभी अपने द्वारा सभा स्थल तक ले जाने वाली संख्या का निर्धारण कर लें। नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सभी को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular