Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeNationalछत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, एक दाे स्थानाें में गरज चमक...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, एक दाे स्थानाें में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले तीन-चार दिनाें से बादल छाए हुए हैं, वहीं कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें ताे आज साेमवार काे कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने भारी 6 जिलों के लिए भारी बारीश की संभावना जताई है। सरगुजा और जशपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधान रहे। कोरबा में भारी बारिश होगी। यह चेतावनी आज 26 अगस्त के लिए है। इसी तरह 27 अगस्त को भी कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

माैसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है । इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है । मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है ।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश की वजह से दिन-रात का पारा तेजी से गिर रहा है। राजधानी रायपुर समेत अधिकतर जिलों का अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम 22 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मंगलवार तक बारिश कम होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular