गाजियाबाद में छठ महापर्व : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

0
100

आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से सम्पन्न हो गया। इस मौके पर भगवान भास्कर और छठी मैया से अच्छे स्वास्थ्य, शांति, वैभव और सौहार्द की कामना की गई। व्रतियों का 36 घंटे लंबा निर्जला व्रत भी शुक्रवार को पूरा हो गया।

श्रद्धालुओं ने तड़के चार बजे से छह घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। मुख्य घाट हिंडन पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा था। छठी मैया के गीतों के साथ सूर्य की उपासना के साथ ही खुशहाल की मंगलकामना करते व्रतियों ने पूजा अर्चना के बाद घरों को वापसी की।

मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ था महापर्व

मंगलवार को नहाय खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हुआ। मुख्य पर्व गुरुवार को रहा। व्रतियों ने हजारों की संख्या में हिंडन घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य का अर्घ्य देकर उपासना की। इस मौके पर नगर निगम की ओर से लेजर बीम शो का आयोजन कर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का प्रयास किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ महापौर सुनीता दयाल स्वयं छठ घाट पर मौजूद रहीं और व्रतियों के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

छठ एक ऐसा महापर्व है जिसका पूर्वांचल के हर व्यक्ति को साल भर इंतजार रहता है। इस बार 5-9 नवंबर तक यह महापर्व मनाया गया और सूर्य देव एवं उनकी बहन छठी मैया की उपासना की गई। चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने शहर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में वो यहां छठ पर्व को मनाते हुए सभी श्रद्धालुओं से मिले और उन्हें बधाई देते हुए छठ माई के पूजन में शामिल हुए। छठ माई से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संजीव शर्मा काफी उत्साहित दिखे। इसी के साथ भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने भी संजय नगर सेक्टर- 23 में हो रहे छठ पूजा का दर्शन किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here