Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिले में हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छठ पर्व, व्रती लोगों...

जिले में हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छठ पर्व, व्रती लोगों ने दिया अर्ध्य

अवधनामा संवाददाता

नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की अगुवाई में कई गयी थी, चाक चौबंद व्यवस्था
की गई थी निःशुल्क साधन, वाईफाई, चाय व मेडिकल की व्यवस्था

सिद्धार्थनगर। जिले में छठ पर्व बहुत ही धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। व्रती महिला/पुरुष विभिन्न नदियों, सरोवरों के तटों पर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया। पूरे जिले में छठ पर्व मनाया जाने वाले घाटों पर प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया था। जनपद मुख्यालय के नगर पालिका सिद्धार्थनगर में करीब दर्जनों जगह पर छठ पर्व पर व्रती लोगों ने भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। नगर पालिका सिद्धार्थनगर अंतर्गत जमुआर के तट पर नगर पालिका द्वारा व्यापक इंतजाम किए गये थे। यहां की तैयारी को देखकर यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि इस बार जिला और नगर पालिका प्रशासन छठ पर्व को लेकर अत्यन्त मुस्तैद है। इस बार छठ पर्व मनाने वाले घाट के आसपास की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाए गये थे साथ ही विभिन्न देवी देवताओं के चित्र भी इन दीवारों की शोभा बढ़ा रहे थे। सिद्धार्थनगर नगर पालिका ने छठव्रती महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए थे। रविवार को 2 बजे दिन से लेकर सोमवार के सुबह 7 बजे तक नगर पालिका प्रशासन ने किया था निःशुल्क ई रिक्शा व वाईफाई की व्यवस्था। यह निशुल्क ई रिक्शे घाट से लेकर मोहल्लों तक लगातार छठवर्ती महिलाओं और उनके घर वालों को लाने और ले जाने का काम कर रहे थे। साथ ही नगर पालिका सिद्धार्थनगर के पालिकाध्यक्ष गोविंद माधव द्वारा घाटों पर निःशुल्क चाय की व मेडिकल की व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular