Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeअराजक तत्वों ने तोड़ी कंपोजिट स्कूल की दीवार, हजारों की क्षति 

अराजक तत्वों ने तोड़ी कंपोजिट स्कूल की दीवार, हजारों की क्षति 

 

 

अवधनामा संवाददाता

विद्यालय के दक्षिणी चहार दीवारी को बनाया निशाना   
कंपोजिट विद्यालय में लगा रहता है अराजक तत्वों का जमावड़ा  
कुशीनगर। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया की चहारदीवारी अराजक तत्वों ने तोड़ दी है। यही नहीं विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा कक्ष के जंगलों व चौकठ को भी तोड़कर भारी नुकसान पहुँचाया है। बेखौफ तत्वों को आसपास खड़ी रहने वाली सचल पुलिस का भी डर नही हैं।
पड़रौना ब्लॉक के भटवलिया गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर के आसपास शिव मंदिर, हनुमान जी का मंदिर, सार्वजनिक शौचालय स्थित है। विद्यालय की चहारदीवारी आधा अधूरा निर्मित होने से विद्यालय कई तरफ से खुला है। जिससे स्कूल के समय मे भी लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इसी का नतीजा है कि विद्यालय में रखे गए कीमती सामान भी सुरक्षित नही है। आये दिन विद्यालय में चोरी की घटनाएं होने से विद्यालय को भारी नुकसान हो रहा है। अराजक तत्त्व ग्रीष्मावकाश में जूनियर विद्यालय के रैंप पर लगा लोहे का पाइप, प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष के जंगले चौकठ सहित फाटक तोड़ कर उठा ले गए। विद्यालय के आसपास सचल पुलिस की लगी रहने वाली गाड़ी और उसमे मौजूद पुलिसकर्मियों का भी खौफ अराजक तत्त्वों में नही दिखता। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व अराजक तत्वों ने जूनियर विद्यालय भवन के सामने की लगभग 25 फ़ीट चहारदीवारी तोड़कर ढहा दी। भटवलिया के ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह ने कहा चहारदीवारी न होने से विद्यालय पूरी तरह से सुरक्षित नही है। कभी जंगला, कभी चौकठ, कभी चहारदीवारी का तोड़ा जाना चिंता और गहन जांच का विषय है। श्री सिंह ने चहारदीवारी तोड़े जाने की घटना की जांच कर दोषियो के खिलाफ करवाई करने की मांग की है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा यहां होने वाली घटना व मनमानी को विभागीय अधिकारियों से लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular