Monday, September 1, 2025
spot_img
HomeMarqueeप्लाट कब्जा करने के विवाद में चली गोली, आरोपित गिरफ्तार

प्लाट कब्जा करने के विवाद में चली गोली, आरोपित गिरफ्तार

काकादेव थाना क्षेत्र में सर्वोदय नगर मोहल्ले में शुक्रवार को प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से आरोपित एवं असलहे को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सहायक पुलिस आयुक्त मध्य आर.एस.गौतम ने बताया कि काकादेव के सर्वोदय नगर निवासी राघवेंद्र सिंह के घर के पास स्थित प्लाट पर शुक्रवार शाम को कब्जा करने आए अधिवक्ताओं से विवाद हो गया। विवाद के दौरान राघवेंद्र सिंह ने अपनी रायफल से फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से राघवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उनकी रायफल कब्जे में ले ली। इस संबंध में तहरीर लेकर जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular