Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeचैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर की सुख सवृद्धि की प्रार्थना

महोबा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने गुरूवार को मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर सुख सवृद्धि की प्रार्थना की गई। इसी दिन से मां का आगमन होता है और देवी पक्ष की शुरुआत होती है और भक्तों के सच्चे मन से मां शैलपुत्री की अराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भक्त जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर देवी मंदिरों में पहुंचे और अखंड ज्योति प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए धूप, दीप, फूल, मिठाई आदि अर्पित किया साथ ही मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी चीजों का भोग भी चढ़ाया।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शहर की छोटी चंद्रिका मंदिर, शारदा माता मंदिर सर्राफा बाजार, चकौटा देवी मंदिर जारीगंज, शारदा माता मंदिर चरखारी वाईपास, काली माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ एकत्र हो गई और विधिवत तरीके के साथ पूजा अर्चना कर अपने परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना की। वहीं देवी के प्रथम स्वरुप को गाय के घी से बनी चीजें बेहद प्रिय हैं, जिस पर भक्तों ने गाय के घी से बने बादाम के हलवे से मां शैलपुत्री को भोग लगाया। नवरात्रि पर्व होने के कारण शहर में सुबह से सड़कों पर पुरुषों के साथ साथ महिलाओ, किशोरी और बच्चियों की भीड़ नजर आई।

शहर के ऐतिहासिक बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यहां माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालु कतारों में लगे रहे देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों का सुबह से आना जाना जारी रहा, जो देर शाम तक चलता रहा। चैत्र नवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजन अर्चन शुरू कर दी थी, जिससे देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। वहीं चंद्रिका देवी के दर्शन से पूर्व महिलाओं ने परिसर में लगाई गई अस्थाई दुकानों से नारियल, चुनरी, फूल प्रसाद व अन्य सामग्री खरीदी। नवरात्रि को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के भी इंतजाम किए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular