Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiस्थानांतरित आईजी जोन अयोध्या को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

स्थानांतरित आईजी जोन अयोध्या को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह के स्थानान्तरण पर बाराबंकी पुलिस द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह का स्थानान्तरण पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पद पर हुआ है। आज बाराबंकी पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान किये गये सामाजिक कार्यों जैसे जनपदों में रक्तदान शिविर का आयोजन करना तथा पुलिसकर्मियों को सुव्यवस्थित वर्दी पहनने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु “मेरी वर्दी, मेरी शान” के तहत सम्मानित करना आदि अच्छे कार्यों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक एवं शाखा प्रभारी आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular