Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeLucknowUP के 7 नगर निगमों में केंद्रीयत सेवा के पद हुए क्रिएट,...

UP के 7 नगर निगमों में केंद्रीयत सेवा के पद हुए क्रिएट, 12 अलग-अलग कैडरों में होंगे 99 अधिकारी, विभिन्न संवर्गों में 8 नए पदों का सृजन

प्रदेश सरकार ने मेरठ, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या के द्वितीय श्रेणी नगर निगमों के लिए केंद्रीय सेवा में 99 नए पद सृजित किए हैं। ये पद 28 फरवरी 2026 तक अस्थायी रूप से लागू होंगे और 12 अलग-अलग संवर्गों में बनाए गए हैं। आदेश नगर विकास के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने जारी किया है।

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने द्वितीय श्रेणी के नगर निगमों मेरठ, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या के लिए केंद्रीयत सेवा को नए पदों का सृजन कर दिया है। फिलहाल ये पद 28 फरवरी 2026 तक अस्थायी रूप से सृजित किए गए हैं। कुल 12 संवर्ग में अलग-अलग 99 पद सृजित किए गए हैं। प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरुप्रसाद ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

प्रशासी संवर्ग में अपर नगर आयुक्त के दो पद, संयुक्त नगर आयुक्त का एक, उप नगर आयुक्त के तीन पद, सहायक नगर आयुक्त के दो पद हैं। राजस्व संवर्ग में वरिष्ठ राजस्व निर्धारण अधिकारी का एक पद, राजस्व निर्धारण अधिकारी और राजस्व अधीक्षक के तीन-तीन पद और राजस्व निरीक्षण के नौ पद हैं।

अभियंत्रण सिविल संवर्ग में मुख्य अभियंता का एक पद, अधीक्षण अभियंता के दो, अधिशासी अभियंता के तीन, सहायक अभियंता के छह, अवर अभियंता के 12 पद हैं। अभियंत्रण विद्युत/यांत्रिक संवर्ग में अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता का एक-एक, सहायक अभियंता के दो, अवर अभियंता के तीन पद हैं।यातायात एवं परिवहन अभियंत्रण संवर्ग में अधिशासी अभियंता का एक और सहायक अभियंता के दो पद, लेखा परीक्षा संवर्ग में मुख्य नगर लेखा परीक्षक और नगर लेखा परीक्षक का एक-एक पद, वरिष्ठ लेखा परीक्षक के दो, लेखा परीक्षक के तीन पद हैं।

वरिष्ठ लेखा एवं वित्त अधिकारी का एक पद भी शामिल

लेखा संवर्ग में वरिष्ठ लेखा एवं वित्त अधिकारी का एक पद, लेखा एवं वित्त अधिकारी के दो पद, लेखाकार के चार पद हैं। नगर नियोजन संवर्ग में नगर नियोजक और सहायक नगर नियोजक का एक-एक पद, उद्यान संवर्ग में वरिष्ठ उद्यान अधिकारी और उद्यान अधिकारी का एक-एक, उद्यान निरीक्षक के तीन पद हैं। पर्यावरण संवर्ग में अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता का एक-एक पद, स्वच्छता संवर्ग में वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी का एक, स्वच्छता अधिकारी, मुख्य स्वच्छता अधिकारी के तीन-तीन पद, स्वच्छता निरीक्षक लेवल-वन के छह पद हैं।

पशु कल्याण संवर्ग में वरिष्ठ पशु कल्याण अधिकारी, पशु कल्याण अधिकारी का एक-एक पद और पशु कल्याण अधीक्षक के तीन पद हैं। इन सभी पदों का व्यय नगर निगम अपने संसाधनों से वहन करेगा। नगर निगमों में अपर नगर आयुक्त के सृजित कुल 40 पदों में से 16 पद और उप नगर आयुक्तों और श्रेणी एक की नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारी के सृजित कुल 68 पदों में 32 पद आइएएस-पीसीएस संवर्ग से नियुक्ति विभाग भरेगा। नगर पंचायतों के लिए सृजित अवर अभियंता के पद को नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों के साथ संविलीन कर दिया गया है।

अब अवर अभियंता (सिविल) तीनों श्रेणी के नगर निकायों, नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात किए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयित) सेवा के यातायात एवं परिवहन अभियंत्रण संवर्ग में अवर अभियंता के वर्तमान पदधारकों की सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति के बाद यह पद समाप्त हो जाएगा। उद्यान सेवा संवर्ग में सृजित उद्यान अधिकारी व उद्यान अधीक्षक का पद उच्चीकृत किया गया है। नई व्यवस्था में पूर्व से विद्यमान पर्यावरण अभियंता के पद को शामिल कर लिया गया है। अब इसे नगर निगमों और श्रेणी एक की नगर पालिका परिषदों के सहायक अभियंता (पर्यावरण) के नाम से जाना जाएगा।

इन नए पदों का हुआ सृजन

अभियंत्रण संवर्ग में अधीक्षण अभियंता वेतनमान 78,000-2,09,200 ग्रेड-पे 7600 लेवल 12 का एक नया पद सृजित किया गया है। नगर निगमों और श्रेणी दो के नगर पालिका परिषदों में पशु कल्याण अधीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, श्रेणी दो और तीन के नगर निगमों और श्रेणी दो की नगर पालिका परिषद के उद्यान निरीक्षक का नया पद सृजित किया गया है। नगर निगमों में लेखा संवर्ग में वरिष्ठ लेखा एवं वित्त अधिकारी, लेखा परीक्षा संवर्ग में नगर निगमों में नगर लेखा परीक्षक का नया पद सृजित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular