Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeकेन्द्र व प्रदेश सरकार व्यापार व व्यापारियों के उत्थान को कटिबद्ध: अशोक

केन्द्र व प्रदेश सरकार व्यापार व व्यापारियों के उत्थान को कटिबद्ध: अशोक

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार व्यापार व व्यापारियों के उत्थान को कार्य कर रही है और उन्हें अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों के लिए पेंशन योजना, आपदा राहत कोष की स्थापना करायी जाये। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है और व्यापारियों को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज सदैव परोपकार व राष्ट्र उन्नति के लिए कार्य करता है, जिस प्रकार से फसल नष्ट होने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है, उसी प्रकार व्यापारियों को भी नुक्सान होने पर मुआवजा दिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों का निशुल्क बीमा किया जाये, व्यापार में किसी प्रकार की हानि होने पर व्यापारी समाज को बीमे की रकम उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक जिला एक उद्योग के अंतर्गत व्यापारियांे को भी 20-20 ग्रुप उद्योग हेतु आर्थिक सहायता दी जाये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए चलायी जा रही अनेक योजनाओं से व्यापारियों को अवगत कराया जाये। क्षेत्रीय संयोजक व जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने सभी व्यापारियों से ऑनलाईन कारोबार से दूरी बनाने का आहवान करते हुए कहा कि यह छोटे मंझौले व्यापारियों के लिए सबसे खतरनाक है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहे है और बाजारों की रौनक भी खत्म हो गयी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर, मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने आशीष अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, सागर वर्मा को जिला मंत्री, संदीप धीमान को महानगर उपाध्यक्ष, संजीव धीमान को महानगर महामंत्री बनाये जाने की घोषणा की। इस दौरान मु.नगर के अध्यक्ष विश्वजीत गोयल, शामली के महामंत्री प्रवीन विश्वकर्मा, देवबंद से तुषार गर्ग, नागल से राजकुमार, गागलहेड़ी से मुनेश कुमार, छुटमलपुर से विकास गुप्ता, बेहट से ओम राजदेव, सरसावा से सुनील महेश्वरी, चिलकाना से हिमांशु शर्मा, नकुड़ से सुरेन्द्र गोयल, गंगोह से आर्य बालियान अपनी-अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में प्रवीन छाबड़ा, राजकुमार कालड़ा, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रवि वैश्य, सुनील शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular