Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeयुवाओ को रोजगार देने में केन्द्र व प्रदेश सरकार मुद्दे पर फेल:अजय...

युवाओ को रोजगार देने में केन्द्र व प्रदेश सरकार मुद्दे पर फेल:अजय राय

अवधनामा संवाददाता

 

सोनभद्र। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को मुख्यालय पहुंचते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू से यात्रा की शुरुवात किया। यात्रा के बढ़ौली चौराहे पर पहुचने पर सैकड़ो की तादाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे क़े नेतृत्व में अजय राय का स्वागत किया और जगह जगह युवा कांग्रेस, सेवादल, और आमजनता से स्वागत किया।
इस दौरान एक सभा को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार में ब्यापारी सबसे ज्यादा परेशान और हताश है। gst के नाम पर परेशान किया जा रहा है। किसानों को खाद बीज की समस्याएं है। युवाओं को रोजगार देने में फेल है बीजेपी सरकार। कांग्रेस सरकार में तमाम कल कारखाने लगाए लेकिन बीजेपी सरकार केवल उसे बेचने का काम किया।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खा ने कहा कि बीजेपी सरकार में केवल नफरत फैलाया जा रहा है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब गांव गांव शहर की तरफ बढ़ गया हैं। राहुल गांधी की तरफ जनता आशा भारी निगाह से देख रही है।

पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगो का भारी समर्थन ओर सहयोग मिल रहा है।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड कहा कि अजय राय के नेतृत्व यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।
उक्त मौके पर कार्यावाहक अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, वसीम अंसारी,राजेश द्विवेदी, बब्बू तिवारी, जगदीश मिश्रा,नीरज त्रिपाठी , शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे, सेवादल जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक, यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित चौबे, नुरूदीन खा , गोपाल पाठक लवकुश केशरी, कन्हैया पांडेय, बृजेश तिवारी, धीरज पांडेय, अभिषेक चौबे, जितेंद्र पांडेय, वेद अग्रहरि, विनोद तिवारी, राजबली पांडेय, निगम मिश्र, अर्चना चौबे अमरेश देव पांडेय, प्रमोद पांडेय, सोनी गुप्ता, पंकज मिश्रा, जितेंद्र पासवान, सद्दाम हुसैन, आकृति निर्भया,शैलेन्द्र चौबे, मृदुल मिश्रा सहित हजारों लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular