Thursday, February 19, 2026
spot_img
Homekhushinagarराज्यसभा में आरपीएन सिंह समेत 8 प्रत्याशियों के जीत पर कार्यकर्ताओं में...

राज्यसभा में आरपीएन सिंह समेत 8 प्रत्याशियों के जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। राज्य सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी 8 प्रत्याशियों की जीत और पूर्वांचल के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के राज्य सभा सांसद निर्वाचित होने पर कुशीनगर भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा के लोकसभा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि कुशीनगर जनपद को पहली बार राज्य सभा में प्रतिनिधित्व मिला है यह सभी जनपदवासियों के लिए गौरव की बात है। कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास वाली कार्यपद्धति की जीत है। इस चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा की जीत हुई है यह लोकसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।इस प्रचंड विजय से तय हो गया है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत सुनिश्चत करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, रमेश सिंह, विनोद भारती, एडवोकेट सीता सिंह,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बाबूनन्दन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,पडरौना विधानसभा संयोजक मार्कण्डेय शाही, प्रवीण गुंजन, गिरीश चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, भुवनेश्वर त्रिपाठी, ज्ञानविक्रम सिंह, मुंशी सिंह, अवधेश प्रजापति, जनार्दन मद्देशिया, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, प्रमोद राय, रामाधार चौहान, सूर्यांश शाही आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular