Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeLucknowकैलिफोर्निया पिस्टैशियो के साथ मनाएं विश्व पिस्टैशियो दिवस

कैलिफोर्निया पिस्टैशियो के साथ मनाएं विश्व पिस्टैशियो दिवस

अवधनामा संवाददाता

लखनऊ – डबल धमाका कैलिफोर्निया पिस्टैशियो मना रहा है दो मनपसंद हॉलीडे पहला 26 फरवरी को विश्व पिस्टैशियो दिवस और दूसरा है आगामी 4 मार्च को राष्ट्रीय स्नैकिंग दिवस जिसके लिए इसने क्रैकइटस्नैकइट कैम्पेन शुरू किया है इस कैम्पेन में कैलिफोर्निया पिस्टैशियो को खोलने और खाने से जुड़े आनंद को दर्शाया गया है कैम्पेन के तहत् सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो चलाए जाएंगे और एक एडिक्टिव इंस्टाग्राम गेम फिल्टर होगा साथ ही होगी सेलीब्रेटी पार्टनरशिप।
इस साल के कैम्पेन के लिए, कैलिफोर्निया पिस्टैशियो ने समीरा रेड्डी को अनुबंधित किया है जो अपने प्रशंसकों को हैल्दी स्नैकिंग के फायदे बताएंगी। कैलिफोर्निया पिस्टैशियो के साथ इस पार्टनरशिप के बारे में जानी मानी मॉम इंफ्लुएंसर समीरा रेड्डी ने कहा स्नैकिंग मेरी जिंदगी में शामिल है चाहे मेरे बच्चे हों या परिवार या फिर सिर्फ मैं ही क्यों न हूं, हम सभी स्नैकिंग पसंद करते हैं। दो बच्चों की मां होने के नाते मैं हमेशा अपने परिवार को ऐसे स्नैक्स चुनने के लिए प्रेरित करती हूं जो स्वादिष्ट हों और हैल्दी भी। आइये इस बार विश्व पिस्टैशियो दिवस के मौके पर हम सब मिल-जुलकर पिस्ते के साथ अपने प्यार को आपस में शेयर करें और सोच-समझकर चुनें। विश्व पिस्टैशियो दिवस और राष्ट्रीय स्नैकिंग दिवस के अवसर पर क्रैकइटस्नैकइट टीम कैलिफोर्निया पिस्टैशियो और मुझसे जुड़ें।
कैलिफोर्निया पिस्टैशियो ने निस्मान परपिया, पूजा और करण बाफना, जागृति पाहवा और संतोष मिश्रा समेत भारत के कई लोकप्रिय इंफ्लुएंसर्स के साथ मिलकर इंस्टाग्राम रील्स के जरिए इस विश्व पिस्टैशियो दिवस के मौके पर ग्राहकों को जिंदगी में बड़ी तस्वीर देखने के लिए प्रेरित किया है आज जो समस्याएं हैं वे कल समस्याएं नहीं भी हो सकती हैं यह कैम्पेन लोगों को एक समय में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और उनसे मनपसंद स्नैक को खोलने तथा जीवन को बहने देने का आह्वान करता है।
कैलिफोर्निया पिस्टैशियो ने राष्ट्रीय स्नैकिंग दिवस के अवसर पर सेलीब्रेटी और इंफ्लुएंसर पार्टनरशिप के अलावा पहली बार इंस्टाग्राम पर एक गेम फिल्टर कैचइटस्नैकइट चैलेंज भी पेश किश है। इंस्टाग्राम इस फिल्टर के जरिए, यूजर्स को अपने दोस्तों, परिवारों और फौलोअर्स को अधिकतम स्कोर जुटाने के लिए चैलेंज करने को प्रोत्साहित कर रहा है प्वाइंट्स एकत्र करने के लिए यूजर्स को बोल में गिर रहे पिस्टैशियो को पकड़ने के लिए सिर्फ अपना सिर हिलाना होगा और 30 सेकंड में ज्यादा से ज्यादा पिस्टैशियो इकट्ठे करने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular