Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसीडीओ ने ली जनपदीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक

सीडीओ ने ली जनपदीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक

 

अवधनामा संवाददाता

16-31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान
बाराबंकी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के लिए गत बुधवार देर शाम को मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह की अध्यक्षता में डी आर डी ए सभागार में जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 16 से 31 जुलाई के मध्य प्रस्तावित है।  कहा कि जिले भर में तहसील, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए, आमजन को बताएं कि मच्छर जनित एवं संचारी रोगों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें। सभी एमओआईसी एसडीएम से समन्वय कर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिए कि बच्चों को स्कूलों में लार्वा पनपने के स्रोतों की जानकारी दी जाए। सभी मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में एक्टिवेट किया जाए। सभी हाई रिस्क गांव में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए। जिसे रैंडम चेक भी करें। निर्देश दिए कि अभियान में आशा-आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से भ्रमण करे, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। शहरी- ग्रामीण क्षेत्र में फागिंग व एंटीलार्वा एक्टिविटी बढ़ाएं। हैंडपंप के आसपास जलजमाव ना हो, वही हैंडपंप से डेढ़ मीटर दूरी तक नाली बनवाए। सुपरक्लोरिनेशन के साथ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करें। आशा-एएनएम फील्ड में सक्रियता से काम करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनसंपर्क एवं जन जागरण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल, वातावरणीय स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी विभाग को अपने विभाग से सम्बन्धित कार्ययोजना 27 जून तक स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ रामजी वर्मा ने अभियान की आवश्यकता प्रासंगिकता बताई।  बैठक में सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमओआईसी, बीएसए, डीपीओ एडीआईओ सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular