Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसीडीओ ने पौधशाला और हाईटेक नर्सरी का किया औचक निरीक्षण, किसानों को...

सीडीओ ने पौधशाला और हाईटेक नर्सरी का किया औचक निरीक्षण, किसानों को मिले पौधे व बीज

हमीरपुर। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को राजकीय पौधशाला पीथिया, राजकीय शाकभाजी प्रक्षेत्र तथा ग्राम महमूदपुर में कृषि कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पौध उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन तथा चल रही योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।

सबसे पहले उन्होंने राजकीय पौधशाला पीथिया में वृहद वृक्षारोपण योजना के तहत किसानों को निःशुल्क वितरण हेतु तैयार किए जा रहे फलदार एवं कलमी पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी को निर्देश दिए कि आगामी माहों में पाला एवं ठंड से पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। इस दौरान सीडीओ ने पौधशाला परिसर में एक कदम का पौधा भी रोपित किया।

इसके बाद सीडीओ ने राजकीय शाकभाजी प्रक्षेत्र में नवनिर्मित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उन्हें उत्पादन तकनीक और नर्सरी की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। सीडीओ ने हाईटेक नर्सरी में बीज बुआई का शुभारम्भ किया। अधिकारियों ने बताया कि इस नर्सरी से किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए बीजों से कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली पौध तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रक्षेत्र में राज्य औद्यानिक मिशन के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को लहसुन का बीज एवं स्ट्रॉबेरी के पौधों का वितरण भी किया गया। निरीक्षण के बाद सीडीओ अरुण कुमार सिंह ग्राम पंचायत महमूदपुर (सुमेरपुर ब्लॉक) पहुँचे, जहाँ कृषक उदयवीर सचान के खेत में पीडीएमसी योजना के तहत जैन इरिगेशन कंपनी द्वारा लगाए गए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली का परीक्षण किया। इस खेत में बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र की औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत एक हेक्टेयर क्षेत्र में आम का बाग लगाया गया है।

सीडीओ ने इस मॉडल को अन्य किसानों तक क्लस्टर स्तर पर लागू किए जाने के निर्देश दिए।
– जिला उद्यान विभाग, हमीरपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular