Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeदहेज उत्पीड़न मामले में पति सहित पांच पर केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न मामले में पति सहित पांच पर केस दर्ज

मिठौरा (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग निवासिनी वसुंधरा ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित मार-पीट का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार वसुंधरा की शादी 13 दिसंबर 2021 में बलराम पुत्र जुगुल गुप्ता निवासी मुजहना बुजुर्ग के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पिता द्वारा दो लाख नकद और जेवर सहित घरेलू समान देकर विदाई की थी।आने के बाद कुछ दिन सब कुछ सही चल रहा था। कुछ दिन बाद पति, सास, ससुर, ननद व जेठानी ने कम दहेज लाने की ताना मारने लगे और दहेज में दो लाख रुपए और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे ।

महिला थानाध्यक्ष सरोजिनी वर्मा के अनुसार पीड़िता के तहरीर पर पति सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular