Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसी बी एसई देहरादून द्वारा नैतिक मूल्यों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित...

सी बी एसई देहरादून द्वारा नैतिक मूल्यों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया

संभल अवधनामा संभल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम मे मोरल वैल्यू इन एजूकेशंन
पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए नवीनतम शिक्षण विधियों और तकनीकों से अवगत कराना था। आज की तेजी से बदलती दुनिया में, छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि नैतिक रूप से भी मजबूत बनाना आवश्यक है। नैतिक मूल्य जैसे सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, सहानुभूति, और जिम्मेदारी, छात्रों को बेहतर इंसान बनने और समाज में सकारात्मक योगदान देने में मदद करते हैं।
इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में, मिशन इंटरनेशनल एकेडमी, बाल विद्या मन्दिर, एंजेल्स पब्लिक स्कूल द गुरुकुल संभल आर आर के चंदौसी , आदि जिले भर के शिक्षको ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, विशेषज्ञों ने नैतिक मूल्यों के महत्व, उन्हें कक्षा में कैसे पढ़ाया जाए, और छात्रों में उन्हें कैसे विकसित किया जाए, इस पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई:
नैतिक मूल्यों का अर्थ और महत्व
छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास कैसे करें
कक्षा में नैतिक मूल्यों को पढ़ाने की प्रभावी विधियाँ
नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों और परियोजनाओं का उपयोग
नैतिक मूल्यों के आकलन के तरीके
पर कार्यक्रम में एक विशेष सत्र डॉक्टर प्रतिक्षा दीक्षित  ने संबोधित किया।
जिसमे उन्होंने कहा कि , “हमारा मानना है कि शिक्षक छात्रों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों को नैतिक मूल्यों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने और छात्रों में एक मजबूत नैतिक आधार विकसित करने में मदद करेगा।”
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों ने इसे बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें नैतिक मूल्यों को पढ़ाने के लिए नई और प्रभावी तकनीकों के बारे में जानने को मिला है, जिसका उपयोग वे अपने छात्रों के समग्र विकास के लिए करेंगे।
स्कूल प्रिंसिपल विल्सन राजन ने कहा की  सीबीएसई देहरादून भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा हमारे मैनेजर मुशीर खान तरीन व निर्देशिका शबाना कोसर इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे। ताकि शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों और नैतिक मूल्यों के शिक्षण के बारे में जानकारी मिलती रहे।
प्रोग्राम के टेक्निकल टीम के अध्यक्ष ज़िया उल्ला खान सभी प्रतिभागी को कार्यक्रम सामग्री सौपी। अंत मे उप प्राधानाचार्य शाने रब, मौहम्मद फ़ैज़ान ने संतुक्त रूप से सभी का धन्यवाद दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular