इटावा। एनजीआई में हुई कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में बीबीए व बीसीए के छात्र-छात्राओं के लिये कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन कराया गया जिसमे स्मार्ट डेकोर कम्पनी ने नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स कैम्पस में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का चयन लिखित एवं मौखिक परीक्षा के द्वारा किया। इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमेन इं. अंकित तिवारी उपस्थित रहे तथा लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार कैसे फेस किया जाये के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में बताया जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हो सके।
इंस्टीट्यूशन्स के प्राचार्य योगेश कुमार ने इस कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव के लिये छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और दोनो परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुये चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऐसे कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव आने वाले सालों में निरन्तर कराता रहेगा जिससे नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्र-छात्राये अपने उन्नत भविश्य का निर्माण कर सके कैम्पस प्लेसमेन्ट कुल 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमे कम्पनी द्वारा 14 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल वनाने में बीबीए विभागाध्यक्ष अनुरूद्व यादव,योगेश वर्मा, स्वेता सिह,श्रीमती सुमन लता बीसीए विभागाध्यक्ष राहुल पाल,ईशा,अभिशेक मिश्रा,जयन्त यादव डीएलएड विभागाध्यक्ष योगीराज पुरवार व चन्द्र कुमार विशेष योगदान दिया।





