Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeपीएम सौर घर योजना के अंतर्गत कैंप का हुआ आयोजन

पीएम सौर घर योजना के अंतर्गत कैंप का हुआ आयोजन

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत भारत भारी में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत बुधवार को कार्यालय नपा अमोना पांडे एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और योजना की जानकारी प्राप्त की।

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी है। पी.एम. सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा पहुचाना है। इसके तहत सरकार घर-घर सोलर पैनल लगवाकर आम नागरिकों को न केवल हरित ऊर्जा की ओर प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि उन्हें बिजली बिल के बोझ से भी राहत देने का प्रयास कर रही है।

शिविर में नगर पंचायत अधिकारियों ने लोगों को योजना के लाभ के बारे में बताया तथा अध्यक्ष नपा सहित अन्य व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया साथ ही इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली की समस्या भी काफी हद तक कम होगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत भारत भारी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता सीएम फेलो राज कुमार, सुधांशू अग्रहरी, रंजीत आजाद, अरविंद मिश्रा, आकाश पांडे, अफजल, शाहिद अली, अली चौधरी, अशफाक, प्रभात रंजन, आसिया, प्रधान लिपिक विक्रम सिंह, उदयभान व अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular