Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeबांसी ब्लॉक के आजाद सभागार में शिविर का आयोजन

बांसी ब्लॉक के आजाद सभागार में शिविर का आयोजन

बांसी सिद्धार्थनगर। बांसी बलांक के आजाद सभागार मे गुरुवार को विशेष विधिक साक्षरता शारीरिक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार, बांसी माधुर यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करके उनको स्वास्थ्य परीक्षण प्रदान करने, एवं सरकारी योजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार माधुर यादव ने दिव्यांग बच्चों को लेकर विशेष प्रकार की परिचर्चा की ।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग से ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक स्वतंत्र पाठक और सहायक विकास अधिकारी अजय राय सहित विशेष शिक्षक अवनीश त्रिपाठी, सीडीपीओ नीलम वर्मा, एडीओ आईएसबी संदीप कुमार गौड,एडीओ डब्लू किरन सरोज, शेषनाथ, प्रवेश कुमार मौर्य, सचिव ऊषा दुवे, श्रद्धा श्रीवास्तव,नवनीत श्रीवास्तव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular