Wednesday, July 30, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaइंडियन सवर्ण समाज पार्टी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लगाया गया शिविर

इंडियन सवर्ण समाज पार्टी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लगाया गया शिविर

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या पंचकोशी परिक्रमा में इंडियन सवर्ण समाज पार्टी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ श्रद्धालुओं का अभिनंदन स्वागत बंदन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने की । कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत इस अवसर पर पंडित दिलीप राम त्रिपाठी ने कहा अयोध्या में परिक्रमा करने से शरीर में आध्यात्मिक उर्जा का संचार होता है। यह आध्यात्मिक उर्जा जीवन के हर मोड़ पर हमें प्रगति की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा का अपना महत्व है इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु पंच कोशी की यात्रा करते हैं यह पंच कोशी शरीर के पांच तत्वों से मिलकर बनने का प्रतिनिधित्व करता है।मान्यता है कि पंचकोसी परिक्रमा करने वाले राम भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं और सभी भक्त मोक्ष प्राप्त करते हैं ।
उक्त शुभ अवसर पर अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करते हुएसेवा समर्पण भाव के साथ मौजूद रहे प्रभारी रामानंद पांडेय उर्फ पगड़ी बाबा
डॉ जय गुरुदेव शुक्ल प्रदेश उपाध्यक्ष हरी विलास तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश मिश्र राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश मिश्र सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी मानस तिवारी वरिष्ठ समाजसेवी ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर मुकेश तिवारी महानगर अध्यक्ष अयोध्या शेष मणि दुबे प्रदेश सचिव राम जी पांडेय मंडल प्रभारी राजेश चौबे जिला उपाध्यक्ष सत्यम तिवारी ब्लॉक मंत्री मसौधा प्रदीप तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा इंद्रमणि पांडेय विधानसभा उपाध्यक्ष अयोध्या रामचंद्र तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण तिवारी संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद पाठक केपी तिवारी अन्यान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular