कैडेटों ने चलाया सफाई एवं जागरूकता अभियान 

0
77

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसी श्रृंखला में 19 अप्रैल 2022 को अयोध्या के प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या के 1 यू. पी. बालिका स्वतंत्र कम्पनी ने किया। इस कार्यक्रम में झुनझुनवाला पी जी कॉलेज एवम सरकारी इंटर कॉलेज के कैडेटों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सरकारी इंटर कॉलेज की ए.एन. ओ. लेफ्टीनेंट मालती राम अनुज एवम  झुनझुनवाला पी जी कॉलेज की कार्यवाहक ए.एन.ओ सुश्री तजीन फातिमा ने कैडेटों का निर्देशन तथा कार्यक्रम का संचालन किया। इस संदर्भ में १ यू. पी. बालिका स्वतंत्र कम्पनी के कमान अधिकारी कर्नल सुमित रंजन ने बताया कि, पुनीत सागर अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट लोगों में नदी, नहर, तालाब और अन्य जलाशयों में स्वच्छता और साफ सफाई की ओर लोगों को जागरूक बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यकर्म कैडेटों द्वारा किए जायेंगे जिससे लोगों में जलाशयों की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए जागरूकता बनी रहे क्योंकि इनके प्रदूषण से पर्यावरण और जलीय जीव जंतुओं को भी अत्यंत हानि पहुंचती है।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here