Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeजामिया के इलाक़े में हिंसा, Jamia Milia की VC ने कहा -...

जामिया के इलाक़े में हिंसा, Jamia Milia की VC ने कहा – छात्रों के साथ ऐसे बर्ताव से मै दुखी हूँ

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया और आसपस के इलाको में रविवार को फिर से हंगामा हुआ। सरिता विहार में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने अपने समर्थकों के साथ रास्ता जाम कर दिया। उनके इस प्रदर्शन की वजह से जामिया से लेकर कालिंदी कुंज तक जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया है।

प्रदर्शनकारियों के हंगामे, पथराव व आगजनी में करीब दर्जन भर लोगों के घायल भी हुए। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे। पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज से सरिता विहार रोड पूरी तरह बंद कर दिया। इसके अलावा सराय जुलैना स्थित सूर्या होटल से जामिया जाने वाला रास्ता भी जाम कर जामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया।

जामिया मिल्लिया छात्रों के समूह ने बयान जारी कर नागरिकता अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से खुद को अलग किया है। छात्रों के समूह ने कहा है कि हमने बार-बार कहा है कि हमारा विरोध शांतिपूर्ण और अहिंसक है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा है। जामिया मिल्लिया के पास प्रदर्शनकारियों ने 3 बसों में आग लगा दी है। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की टीम पर भी हमला किया गया, जिसमें कई दमकलकर्मी घायल हो गए हैं।

दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो के सुखदेव विहार स्टेशन के एंट्री-एग्जिट और आश्रम स्टेशन के गेट नंबर तीन को बंद कर दिया गया है। सुखदेव विहार स्टेशन पर मेट्रो को न रोकने के आदेश भी दिए गए हैं। जामिया नगर और बटला हाउस में सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो के सुखदेव विहार स्टेशन के एंट्री-एग्जिट और आश्रम स्टेशन के गेट नंबर तीन को बंद कर दिया गया है। सुखदेव विहार स्टेशन पर मेट्रो को न रोकने के आदेश भी दिए गए हैं।

इसी बीच जामिआ की वाईस चांसलर और विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया है के आज के प्रदर्शन से जामिआ यूनिवर्सिटी से कोई सम्बन्ध है. और न उसका नाम इसमे घसीटा जाये .

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular