Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeलोदीपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भूमाफियों द्वारा

लोदीपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भूमाफियों द्वारा

अवधनामा संवाददाता

अवैध निर्माण को लेकर नगर आयुक्त से मिले भाजपाई।

शाहजहांपुर भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री रुकैया खान के नेतृत्व में तमाम लोग नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा से मिलकर अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के नाम एक मांगपत्र सौंपते हुए बताया।
जनपद शाहजहांपुर थाना रोजा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लोदीपुर में भूमाफिया एवं समाजवादी पार्टी के गुंडे वसीम उर्फ लाला झरी अजीम उर्फ नन्हे वाले, मोहन उर्फ अनुए पुत्र स्वर्गीय नत्थू खान निवासी लोदीपुर ने अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए कृषि भूमि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण कराकर लगभग 25 कमरे बनाकर बहुमंजिला इमारत को खड़ा करके सार्वजनिक रास्ते को पाट कर कब्जा कर लिया है।शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण कराया गया है जबकि शासनादेश में साफ तौर पर है कि लोदीपुर के खन्नौद नदी के पुल से मजार शरीफ तक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है जिसमें कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा और अगर कराया गया तो उसको ध्वस्त करा दिया जाएगा।जब की बहुमंजिला इमारत में वसीम एवं उनके भाइयों ने बिल्डिंग बनाकर तमाम किराएदार रख रखे हैं जबकि उस बिल्डिंग का कोई भी वेरिफिकेशन भी नहीं है नगर आयुक्त से प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अवैध निर्माणों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular