Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeअपर मुख्य सचिव सुरेश चन्द्रा से मिले व्यापारी प्रतिनिधि

अपर मुख्य सचिव सुरेश चन्द्रा से मिले व्यापारी प्रतिनिधि

 

अवधनामा संवाददाता

बाल श्रम पर समाज के सभी वर्गों को संदेवनशीलता दिखानी होगी: शीतल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारी सेवायोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चन्द्रा से मिले और उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के संबंध में तीन पृष्ठो का व्यापक आलेख प्रस्तुत किया।
आज जनपद पहुंचे अपर मुख्य सचिव सुरेश चन्द्रा से व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन के नेतृत्व में व्यापारियों ने आईटीसी के अतिथि भवन में भेंट की और उन्हें शॉल, अंगवस्त्र, पुस्तक व पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने सुरेश चंद्रा को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के सम्बन्ध में तीन पृष्ठों का व्यापक आलेख प्रस्तुत किया गया। जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि बाल श्रम पर समाज के सभी वर्गों को अपनी संवेदनशीलता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि बालश्रम एक ऐसा सामाजिक अभिशाप है, जो शहरों में गांवों में चारों तरफ मकड़जाल की तरह बचपन को अपने आगोश में लिए हुए है। खेलने-कूदने के दिनों में कोई बच्चा श्रम करने को मजबूर हो जाए, तो इससे बड़ी विडम्बना किसी भी समाज के लिए क्या हो सकती है? सुरेश चन्द्रा ने व्यापार मण्डल की निरंतर सक्रियता व व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों और अन्य विषयों पर भी जागरूकता अभियान चलाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं और संगठनों के सुझावों के अनुसार इनको और बेहतर किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि सुरेश चन्द्रा वर्ष 2002-03 में सहारनपुर के जिलाधिकारी व वर्ष 2009-12 में सहारनपुर मण्डल के मण्डलायुक्त रह चुके हैं। उनसें भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संरक्षक गुलशन नागपाल, जिला मंत्री अंकित भाटिया शामिल रहे। इस अवसर पर उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य व विभाग के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular