Monday, August 11, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअयोध्या के लिए जाखलौन से रवाना हुयी बस

अयोध्या के लिए जाखलौन से रवाना हुयी बस

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। श्रीराम जन्म भूमि दर्शन के लिए बस से श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर यात्रा की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए तैयार हैं। शासन द्वारा सभी को दर्शन कराने की पूरी व्यवस्थाएं चल रही हैं। कस्बा के इंद्र अखाड़ा मंदिर से अयोध्या धाम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की एक बस को रवाना किया गया। मंदिर के पुजारी अखिलेश चौबे ने बस का स्वस्ति वाचन कर विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने अयोध्या जाने वाले दर्शनार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान सुरेश प्रकाश कौन्तेय ने कहा कि कई वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बना है। यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हमें भव्य मंदिर के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को तिलक लगाकर बस को रवाना किया। बस प्रभारी मनोहर अहिरवार ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुरक्षित और सुखद वातावरण में यात्रा और दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए पार्टी वचनबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular