Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurनफरत की होली जला कर तो देखो........

नफरत की होली जला कर तो देखो……..

अवधनामा संवाददाता

होली महोत्सव को लेकर विराट कवि सम्मेलन व मुशायरा संपन्न

ललितपुर। मोहब्बत भाईचारा हर्षोल्लास रंगों के त्योहार होली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कौमी एकता की प्रतीक गंगा जमुनी तहजीब पर आधारित साहित्यिक संस्था हिंदी उर्दू अदवीके तत्वाधान में वरिष्ठ कवि राम प्रकाश शर्मा के निवास स्थान पर विराट कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एम.एल.भटनागर मामा ने की। आज के रंगारंग कार्यक्रम में स्थान शायरों ने कवियों ने हास्य व्यंग गीतों गजल के माध्यम से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही आज के युग नारी के पुरुष के साथ हर क्षेत्र में भागीदारी के महत्व को सराहा गया। आज की नारी अबला नहीं है वह दुश्मन को जवाब देना जानती है। संचालन कर रहे। संस्था के अध्यक्ष रामकृष्ण कुशवाहा एड. किशन ने सिर्फ अकेले कहा कि नफरत की होली जला कर तो देखो मोहब्बत का रंग लगा कर तो देखो दुश्मनी दोस्ती में बदल जाएगी देखो चुटकी भर लाल गुलाल लगा कर तो देखो। कार्यक्रम को चार चांद लगाते हुए महिला शक्ति की ओर से सुमन लता शर्मा चांदनी ने गजल का जादू बिखेरते हुए कहा कि तुम्हारे वादे पर ऐतबार करेंगे, हर जन्म में तुम्हें प्यार करेंगे। रामस्वरूप नामदेव अनुरागी ने होली साली जी के संग खेलते हुए गीत पेश किया जिसे खूब पसंद किया गया। बेमिसाल दिखती हो होली के रंग में, आंखें हैं मय के प्याले साली के रंग में। मंजू रानी बरखा गीतों के रंग बिखेरते हुए कहा आया है बसंती मौसम अबके होली खेलूंगी होली के रंगों में अपनी तन मनके साथ मन को रंग लूंगी। राधेश्याम ताम्रकार ने बुंदेली ईश्वरी फाग सुना कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक दिन नजर जाने होरी सी क्या कथा गोरी सीट एक दिन जा कथा गोरी सी एक दिन। युवा कविश्याम श्रीवास्तव खूबसूरती पेश करते हुए कहा पढ़ता हूं जब तेरी प्रेम भरी वादियां याद आती है मुझे जागी जागी रतियां। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि मामा एम.एल.भटनागर ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सतरंगी रंगो से सजी हुई है रंगोली- खुशियों का पैगाम लेकर आई है होली है। कार्यक्रम में उपस्थित शायरों काका ललितपुरी, किशन सिंह बंजारा, विक्की रत्नाकर, सरवर हिंदुस्तानी ने भी अपनी खूबसूरत रचनाएं पेश करके होली के इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। आज के इस कार्यक्रम में सिद्धांत कटारे, आराध्य कटारे, पप्पू तिवारी, मनीष शर्मा, मनीष कुशवाहा, अरुण प्रताप, नरेश, सोनू शर्मा, नेहा, मिथला देवी एड. आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक रामप्रकाश शर्मा ने सभी नगर वासियों को देशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए एवं सफल कार्यक्रम के लिए स्थानी कवियों का श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular