Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeEntertainmentदुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा शाह रुख खान के बर्थडे...

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा शाह रुख खान के बर्थडे पर रोशनी से नहा उठी

नई दिल्ली।  बीते दिन बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान ने अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस ने जमकर जश्न मनाया और आधी रात से ही उनके घर के बाहर जमा हो गए। हर किसी ने किंग खान को अपने-अपने तरीके से विश किया। इस लिस्ट में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी शामिल रही।
2 नवंबर को दुबई स्थित बुर्ज खलीफा रोशनी से जगमगा उठी। शाह रुख खान को बर्थडे विश करने के लिए बुर्ज खलीफा पर खूबसूरत लाइटिंग की गई। इसके साथ उनके लिए मैसेज- ‘हैप्पी बर्थडे शाह रुख खान, हैप्पी बर्थडे पठान’ भी फ्लैश हुआ। साथ ही शाह रुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ प्ले किया गया। गाने के प्ले होते ही इमारत पर एक्टर की तस्वीर के साथ ‘वी लव यू’ भी फ्लैश हुआ। यहां देखें वीडियो,
शाह रुख खान ने अपने बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया और अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का टीजर जारी किया। फिल्म  25 जनवरी, 2023  को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पठान में शाह रुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular