Monday, September 1, 2025
spot_img
HomeMarqueeसर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति, सभी राज्यों में है संगठन-सर्वेन्द्र...

सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति, सभी राज्यों में है संगठन-सर्वेन्द्र अम्बेडकर

भाजपा, कांग्रेस, सपा तीनों आरक्षण विरोधी, झूठी राजनीति करना है इनका स्वभाव -सुरेश कमल

बसपा ने की पदाधिकारियों की बैठक

संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए बहुजन समाज पार्टी की बैठक विभा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने विधानसभा वार कार्यों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना को संघर्षरत है।

बहुजन समाज पार्टी ने समतामूलक समाज और भाईचारा बनाओ सूत्र के जरिए देश के सभी राज्यों में अपना संगठन खड़ा किया है। बसपा नम्बर एक की राष्ट्रीय पार्टी है।बहन मायावती जी ने कभी भी सिद्धान्तहीन , नफरत और जातिवादी राजनीति नहीं की। उत्तर प्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्वसमाज के हित के काम किए।

सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निष्ठा और ईमानदारी से काम करते हुए 2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जब तक बहन मायावती जी इस देश की प्रधानमंत्री नहीं बनती, बहुजन समाज की समस्याएं दूर नहीं हो सकती।

जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बसपा को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक दल जातिवादी मानसिकता से काम करते हैं। भाजपा, कांग्रेस और सपा तीनों आरक्षण विरोधी हैं और संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रहे हैं।

बैठक में मंडल प्रभारी शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति, दिनेश गौतम, के के आर्य,राम फेर बी गौतम, विधानसभा प्रभारी मोती लाल,राम नारायण चौहान,राम अभिलाष बौद्ध, के के आर्य,राम सजीवन कोरी, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज कोरी, विजय प्रजापति, विजय गौतम,राम केवल सरोज,राजकरण,राम सुमिरन चक्रवर्ती, अशोक यादव, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular