15 दिसम्बर को जगदीशपुर, 16दिसम्बर को अमेठी, 17दिसम्बर को गौरीगंज औ18दिसम्बर को तिलोई विधानसभा में बुलाई गईं हैं बैठकें
एस आई आर के कार्यों की निगरानी के साथ पार्टी संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा वार बैठकें करने की कार्ययोजना तैयार की है। सेक्टर/ बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों और बूथ लेवल एजेंटों के साथ पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी अलग अलग बैठकें करेंगे। मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर और रमेश गौतम ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अलग अलग तारीखें तय की हैं। 15दिसम्बर को जगदीशपुर विधानसभा की बैठक कराने की जिम्मेदारी मंडल प्रभारी शिवराम को दी गई है।
16दिसम्बर को अमेठी विधानसभा की बैठक कराने की जिम्मेदारी मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान को दी गई है। 17दिसम्बर को गौरीगंज विधानसभा की बैठक कराने की जिम्मेदारी मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति को दी गई है। 18दिसम्बर को तिलोई विधानसभा की बैठक कराने की जिम्मेदारी जिला प्रभारी दिनेश गौतम को दी गई है। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि जिला प्रभारी अरुण गौतम, उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, महामंत्री सरवन कुमार यादव को सभी विधानसभा कमेटियों को साथ लेकर दो दिन के भीतर तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। बसपा सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों के आयोजन में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के भी अल्टीमेटम दिये गए हैं। मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने बूथ लेवल एजेंटों के काम की ग्राउंड रिपोर्ट लेने के लिए कहा कि।
जिला अध्यक्ष सुरेश कमल , मंडल प्रभारी शिवराम, मंडल नन्हे सिंह चौहान, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम, दिनेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, महामंत्री,श्रवण कुमार यादव, रमेश कुमार मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, विजय कुमार गौतम, फूलचंद बौद्ध,आर सी बौद्ध, ललित कुमार, राजेश कोरी, विधानसभा प्रभारी के के आर्य,राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, जिला सचिव राज पाल,सेक्टर अध्यक्ष जगन्नाथ, श्याम कुमार, राजीव कुमार,रामलाल एडवोकेट,नकली नेता, संजय कुमार, महावीर प्रसाद,ओम प्रकाश,राम प्रकाश सिंह , वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।





