Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeबसपा सुप्रीमो ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को दी बधाई

बसपा सुप्रीमो ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को दी बधाई

बहुजन समाज पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को बधाई दी है और कहा है कि सरकारी स्तर पर व्यवसायीकरण के युग में मजदूरों का महत्व कम नहीं हुआ है । मजदूरों का शोषण कम नहीं हुआ है। मजदूर दिवस आज भी प्रासंगिक है। मजदूरों को उनका हक मिलना ही चाहिए।

बसपा सुप्रीमो ने एक्स के माध्यम से लोगों को संदेश दिया है। कहा है कि आज के आधूनिक युग में जब सरकारी स्तर पर भी व्यवसायीकरण अपने चरम पर है और श्रम, श्रमिकों व मजदूरों के महत्व को अत्यन्त कम करके आँके जाने की परम्परा है, किन्तु उस वर्ग का हर स्तर पर शोषण जारी रहने के कारण ‘मज़दूर दिवस’ का उद्देश्य व भूमिका हमेशा की तरह आज भी प्रासंगिक व आवश्यक।

अतः देश के करोड़ों मज़दूरों व श्रमिक वर्ग में भी ख़ासकर महिला समाज को, ‘अन्तर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस’ की बधाई एवं उन्हें अपने मानवीय हक के लिए लगातार संघर्ष करते रहने में सफलता की शुभकामनाएं। सभी सरकारें भी मज़दूरों व श्रमिक वर्गों के प्रति अपना संवैधानिक दायित्व जरूर निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular