Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhबसपा नेता ने सपा पर कसा तंज हार की डर से नहीं...

बसपा नेता ने सपा पर कसा तंज हार की डर से नहीं आये पूर्व मुख्यमंत्री

 

अवधनामा संवाददाता

 

मुसलमान किसी एक राजनीतिक दल की जागीर नहीं – गुड्डू जमाली

आजमगढ़। जनपद में 2 दिन पूर्व संपन्न हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद भी सियासी बयानबाजी का क्रम जारी है। एक तरफ जीत के बाद जहां बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ लखनऊ के लिए निकल गए तो दूसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव भी कल शाम को लखनऊ चले गए। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे शाह आलम गुड्डू जमाली ने आज आजमगढ़ शहर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि वह तो यहीं के रहने वाले हैं यही पैदा हुए यही कब्र में दफन होंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुसलमान को यह लोग अपनी जागीर समझते हैं, लेकिन मुसलमानों ने इस बार इनको इनकी औकात बता दी है। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बहुजन समाज पार्टी को यह लोग बी टीम बताते हैं, इनको शर्म नहीं आती। बसपा को उपचुनाव में 2 लाख 70 हजार वोट मिले। उन्होंने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बसपा से कुछ दूरी के चलते अपने घर पर बैठे थे सपा द्वारा उनको लखनऊ बुलाया गया और उनकी पगड़ी को जूते तले रौंदा गया। जिसको आजमगढ़ का मुस्लमान बर्दाश्त नहीं कर पाया।
सपा के मुस्लिम नेताओं निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा में जो मुसलमान नेता है वह अपनी गैरत बेचकर रहते हैं। मैं गैरत बेचकर नहीं रह सकता मरना पसंद है। उन्होंने सपा के मुस्लिम विधायकों पर भी निशाना साधा कहा कि वह अपने बूथ को चेक कर ले कितने वोट मिले थे। कहा कि एक एक बूथ पर जहां मुस्लिम आबादी है 700 से 800 वोट बसपा को मिले तो सौ से डेढ़ सौ वोट ही सपा को मिले। इससे उनको अपनी औकात पता चल गई है।
उन्होंने कहा कि 2024 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के जो भी प्रत्याशी होंगे उनको वापस लौटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो सैफई और इटावा से आकर यहां आजमगढ़ में अपनी जागीर बनाए हैं उनको सबक सिखाना जरूरी है। सपा नेताओं द्वारा बार-बार मुसलमानों को भ्रमित होने के बयान पर उन्होंने कहा कि मुसलमान उनकी जागीर नहीं है कि हमेशा उन्हीं को वोट करेगा। आखिर यादव मतदाता ने बसपा को क्यों नहीं वोट किया। हारने पर सपा नेताओं द्वारा तमाम आरोप पर उन्होंने कहा कि इतना बड़ा चुनाव है। 19 या 20 ह्यूमन एरर हो सकता है लेकिन कहीं कोई धांधली की बात नहीं है। इनकी रोने की हमेशा आदत रही है। अगर जीत जाते तो कुछ नहीं बोलते। हार गए तो ईवीएम ने हरा दिया, जमाली ने हरा दिया। जिस तरीके से उन्होंने पगड़ी को रौंदा तो एक जमाली नहीं सौ जमाली यहां पैदा होंगे। जमाली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अखिलेश को मालूम था कि धर्मेंद्र हारेंगे क्योंकि वह पहले डिंपल को लड़ाना चाहते थे लेकिन जब सामने गुड्डू जमाली को प्रत्याशी के रूप में देखे तो धर्मेंद्र को लड़ने भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular