Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeNationalबसपा सर्वसमाज की हितैषी, संविधान के नाम पर भाजपा कांग्रेस के भ्रमजाल...

बसपा सर्वसमाज की हितैषी, संविधान के नाम पर भाजपा कांग्रेस के भ्रमजाल से सावधान रहे‌ बहुजन समाज

इसौली विधानसभा के सेक्टर न 35टिकरिया में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कैडर कैम्प में बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा,अब तक के सफर और बहन मायावती जी के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भारतीय संविधान पढ़ने और संविधान के विषय में जानकारी हासिल करने के साथ अपनी बिगड़ी खुद बनाने के लिए सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए। मुख्य अतिथि बसपा के मंडल प्रभारी और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रहे जिया लाल त्यागी ने मान्यवर कांशीराम और बहुजन समाज पार्टी के पुराने नारों की याद दिलाते हुए समर्थकों में जोश भरते हुए खोई हुई शासन सत्ता फिर से वापस लेने के लिए चुनाव के समय 15दिन सभी घरेलू काम छोड़कर वोट के अधिकार के सही प्रयोग का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि इंजीनियर प्रेम मोहन त्रिपाठी ने भारतीय संविधान को लेकर देश में चल रही झूठी राजनीति और कांग्रेस, भाजपा के भ्रमजाल से लोगों को सावधान किया। मान्यवर कांशीराम साहब ने 6743जातियों को जोड़ कर बहुजन समाज बनाया, बाद में बहन जी ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के फार्मूले पर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और अच्छा शासन अच्छा काम के बल पर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।बहन मायावती जी ने छः साल में जितना काम किया उतना काम आजादी के बाद आज तक कोई भी राजनीतिक दल नहीं कर पाया। व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति और आपस के झगडे में उत्तर प्रदेश से हमारी सरकार चली गई और आज हमारा समाज फिर अन्याय और अत्याचार का शिकार होता है। ज़ुल्म करने वाले से अधिक दोषी ज़ुल्म सहने वाला होता है। यदि बहुजन समाज के गरीब और मजदूर लोग चाहते हैं कि उन्हें थाने में कुर्सी मिले, पुलिस और दरोगा पहले की तरह सम्मान से उनकी बात सुने तो 2027में फिर से बसपा की सरकार बनानी होगी।
कैडर कैम्प में वरिष्ठ नेता आर के बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष सहामत अली, विधानसभा अध्यक्ष हंसराज भारती, विधानसभा प्रभारी सत्यदेव गौतम,फरीद खान,कमल कुमार, सेक्टर अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, सेक्टर महासचिव मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular