भारतीय संविधान के अनुरुप शासन व्यवस्था बसपा का लक्ष्य -सर्वेन्द्र अम्बेडकर
विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में मंडल जोन प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर और सामाजिक भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक मो असद ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ फरवरी से 20फरवरी तक दो सप्ताह में हुए संगठन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम एक महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
सर्वेंद्र अम्बेडकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी समता, स्वतंत्रता बंधुत्व और न्याय पर आधारित समाज व्यवस्था के निर्माण के साथ भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था के निर्माण के लिए संघर्षरत है।बहन मायावती जी ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों को साकार किया है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने पोलिटिकल पावर की मास्टर चाबी को हाथ में लेने और मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनाने के संदेश दिए थे।
भाजपा , कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और कहा कि तीनों पार्टियां दगाबाज, जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। मंडल प्रभारी शिव राम,जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, अरूण कुमार गौतम महामंत्री सरवन कुमार यादव, जिला सचिव राजपाल, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, मोती लाल, धर्मपाल भारती, जितेन्द्र सरोज, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम, विजय प्रजापति, धर्मराज, लक्ष्मण प्रसाद, महासचिव ओम प्रकाश पासी, अवधेश कुमार, सिद्धार्थ कनौजिया, श्याम कुमार, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक रमेश कुमार मौर्य,अमजद खान आदि मौजूद रहे।





